रोहनिया विधायक डॉ. सुनील ने स्मृति चिन्ह भेंट किया : पहली बार बनारस आने पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का स्वागत
Varanasi : अपना दल (S) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल UP सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार बनारस पहुंचे। रोहनिया विधानसभा के जगतपुर स्थित एक वाटिका में सोमवार की रात पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल की अध्यक्षता में अपना दल (S) और BJP के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
राजातालाब चौराहे पर ब्लाक प्रमुख आराजी लाइन प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, कनेरी में राजकुमार वर्मा, बैरवन में ग्राम प्रधान लाल बिहारी पटेल, मोहनसराय में ग्राम प्रधान मनोज कुमार वर्मा, दरेखू में प्रधानाचार्य फूलचंद पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, पूर्व राज्य मंत्री रेखा वर्मा, सर्वेश तिवारी, डॉ सुशील दुबे, सोनू सिंह, मनीष सिंह, डॉ. अनूप सिंह, राधेश्याम भारती, दीपू पटेल, श्याम नारायण पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
