शिकायत पर आरोपियों की तलाश : पोस्टर जलाने का विरोध करने पर जानलेवा हमले का आरोप, पीटकर अधमरा छोड़ने की बात पुलिस को बताई
Varanasi : राष्ट्रीय हिंदू दल के प्रदेश अध्यक्ष संतोष द्विवेदी ‘पप्पू’, महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह और कार्यकर्ताओं पर होलिका दहन के वक्त भोजूबीर चौराहे पर हमला होने का आरोप लगाया गया है। प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई है कि समाजवादी पार्टी के लोगों ने जानलेवा हमला किया है।

प्रेस नोट में कहा गया है, समाजवादी पार्टी के लोग CM का पोस्टर जला रहे थे। संतोष द्विवेदी ने आपत्ति जताई। समाजवादी पार्टी के लोगों ने PM-CM पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारा। पंकज सिंह और कार्यकर्ताओं को भी पीटा। पीटकर अधमरा हाल में छोड़ दिया। कैंट पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।