Breaking Crime Varanasi ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

360 घंटे के भीतर सातवीं चोरी : चोरों ने अब रिटायर अध्यापिका के घर को निशाना बनाया, गहने और कैश ले गए

Varanasi : सारनाथ थाना क्षेत्र के आनंदपुरी कॉलोनी में रहने वाली रिटायर सहायक अध्यापिका मंजू देवी मिश्रा के घर को शुक्रवार की देर रात में चोरों ने निशाना बनाया। गहने और कैश चोरों ने चुराया लिया।

दरअसल, मंजू देवी घुटने का ट्रांसप्लांट कराने के लिए एक सितंबर को अपने लड़के विवेकानंद मिश्रा के साथ दिल्ली गई हुई थीं। भतीजे अश्वनी मिश्रा बीच-बीच में आकर इनके घर को देखते थे। शुक्रवार को जब सुबह इनके घर में काम करने वाली दाई सफाई करने के लिए घर पर आई तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। विवेकानंद को इसकी जानकारी दी। विवेकानंद द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पहुंची सारनाथ पुलिस ने छानबीन शुरू की। विवेकानंद के अनुसार, तकरीबन तीन लाख के जेवरात और पचास हजार कैश चोरों द्वारा चुराया है। इलाकाई लोगों के मुताबिक, 360 घंटे (15 दिन) के अंदर चोरी की यह सातवीं वारदात है।

You cannot copy content of this page