SHO साइबर क्राइम सस्पेंड : IG के निर्देश के बावजूद नहीं कायम किया था मुकदमा, लापरवाही पर नपे
Varanasi : SHO साइबर क्राइम सस्पेंड कर दिए गए हैं। इस आशय की जानकारी रविवार को IG Range के. सत्यनारायण के दफ्तर की ओर से दी गई।
जानकारी के मुताबिक, IG Range के. सत्यनारायण 31 मार्च को साइबर क्राइम थाने का जायजा लेने पहुंचे थे। IG की ओर से SHO साइबर क्राइम राहुल शुक्ल को निर्देशित किया गया था कि नियमानुसार एक लाख या उससे अधिक फाइनेंसियल फ्रॉड के सभी मामलों में अभियोग पंजीकृत कर तत्परता पूर्वक विवेचनात्मक की जाए।

विवेकपुरम कॉलोनी की रहने वाली नेहा सिंह ने अवगत कराया था कि उनके खाते से 3,99,995.00 रुपये का फ्रॉड किया गया है। 16 फरवरी 2022 को SHO साइबर थाना को प्रार्थना पत्र दिया गया था। शिकायती पत्र मिलने के बाद भी मुकदमा कायम नहीं किया गया।
निर्देश की अवहेलना करते हुए अभियोग पंजीकृत न किए जाने के संबंध में SHO साइबर क्राइम राहुल शुक्ल को निलंबित करते हुए वादिनी नेहा सिंह के प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कराकर विवेचना कराई जा रही है।