गोली चलाने वाला गोली से मरा : नक्सली सुदामा यादव की हत्या, कई लोगों की हत्या में था नामजद
Ajit Mishra
Bihar : राजधानी पटना के दुल्हिन बाजार के महुआबाग के समीप गत रात के दो बजे हमलावरों ने पूर्व हार्डकोर नक्सली सुदामा यादव (70) की गोली मारकर हत्या कर दी। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सुदामा की कनपटी में सटाकर गोली मारी। उसका शव गांव के बाहर आहर में पड़ा मिला। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सुदामा यादव गांव और आसपास के क्षेत्र में हुई दर्जन भर हत्याओं में मुख्यरूप से नामजद था। अन्य थानों में भी उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे। हाल हीं में 15 साल की सजा पूरा करने के बाद वह जेल से छूट कर आया था।