Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट धर्म-कर्म 

निकाली गई श्रीराम शोभा यात्रा : भक्तों ने बरसाए फूल, महिलाओं ने गाये सोहर

Varanasi : विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्रीराम शोभा यात्रा रोहनिया थानांतर्गत प्राचीन शिव मंदिर भास्कर पोखरा से शुरू हो कर बीएलडब्लू तक गई। रास्ते में कई जगह भक्तों द्वारा पुष्प व प्रसाद अर्पण किया गया।अपने पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी आरती कर स्वागत किया गया। महिलाओं की एक टोली के द्वारा सोहर तथा भजन का मधुर गीत गाया गया। वापसी में रोहनिया होते हुए भास्कर पोखरा के लिए वापसी किया। इस दौरान भक्तो द्वारा असीम जोश देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन नगर की धर्म जागरण गतिविधि व सेवा भारती सम्मिलित प्रयास से किया गया जिसमे प्रमुख रूप से मनीष, मनोज, राम निवास, अजय, विनय कुमार, कैलाशपति, विनोद, रितेश, अमन, आलोक आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page