SO ने कराई बिटिया की शादी : आर्थिक हालात खराब होने की वजह से परेशान थे परिवार के लोग, थाना प्रभारी ने विवाह कराने की जिम्मेदारी ली, कन्यादान किया, लोग बोले- UP Police जिंदाबाद

Varanasi : छित्तमपुर गांव में बुधवार की रात SO चौबेपुर राजेश त्रिपाठी ने धर्म की बेटी की शादी धूमधाम से कराई। दरअसल, छित्तमपुर गांव निवासी लोकनाथ चौबे की बेटी प्रिया चौबे की शादी थाना क्षेत्र के ही अजांव गांव के रमाकांत उपाध्याय के बेटे आशीष उपाध्याय के साथ तय थी। बेटी के बाप की आर्थिक हालत खराब होने के कारण शादी के दो दिन पहले परिवार ने परेशान होकर गांव के समाजसेवी रिंकू चौबे से आप बिती बताई।

रिंकू ने इसकी जानकारी SO राजेश त्रिपाठी को दी। वे अपने सहयोगियों के साथ लड़की के घर पहुंचे। परिवार की हालत देखक खुद के देखरेख में शादी कराने की बात कही।

SO ने 300 लोगों के खाने-नाश्ते, विवाह स्थल की व्यवस्था करने के साथ उपहार में लड़की को सोने-चांदी के गहनों के अलावा सभी गृहस्थी का सामान खरीद कर दिया। बुधवार की रात वर पक्ष की ओर से BJP के नेता नवेंदु प्रकाश उपाध्याय बारात का नेतृत्व करते हुए पहुंचे।

SO सहित थाने के सभी उपनिरीक्षक, महिला SI और कांस्टेबल ने वर पक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद पांच ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ द्वार चार का रस्म अदायगी की गई। द्वार चार पर बेटी के बाप की भूमिका SO ने निभाई। जयमाल पर वर वधू को नवेंदु प्रकाश उपाध्याय, प्रधान डॉ. सोमकांत उपाध्याय, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष प्रदीप सेठ राजू, समाजसेवी धर्मवीर गुप्ता, मनोज जायसवाल, अजय गुप्ता, गीता यादव, विनोद चौबे, डॉ. शिवकुमार चौबे, सुनील चौबे, अनुपम तिवारी, योगेश चौबे, रिंकू तिवारी, संतोष कन्नौजिया, सुनील यादव, उपनिरीक्षक राहुल पांडेय, संजय यादव आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

SO ने धर्म की बेटी का कन्यादान किया। वधू के बड़ी बहनों का रस्म उपनिरीक्षक नीतू श्रीवास्तव और कांस्टेबल सरस्वती तिवारी ने पूरा किया। नीतू और सरस्वती ने दूल्हे के जुता चुराई का भी रस्म अदायगी की।

दुल्हन का गौना 15 मई को है। शादी को ऐतिहासिक बनाने में SO ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पुलिस की इस मदद के बदले लोग UP Police जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
