बेटे ने कायम कराया मुकदमा : पैदल घर जा रहे बुजुर्ग की बोलेरो की टक्कर से मौत
Varanasi : बड़ागांव थाना क्षेत्र के कविरामपुर गांव निवासी दुधनाथ पटेल (72) चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उपचार बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा था। गुरुवार को शाम उनकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार मृतक दुर्घटना के समय बसनी बाजार से अपने घर की तरफ पैदल आ रहा था। बलोरो गाड़ी ने उसे धक्का मार दिया था। मृतक के पुत्र संजय कुमार ने चार पहिया वाहन और उसके अज्ञात चालक के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।