Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन, गरीबों और मरीजों में किया फल वितरण

Varanasi News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शनिवार को 50वां जन्मदिन मनाया गया। उनके जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल रहा। कार्यकर्ता जगह-जगह केक काटकर मरीजों में फल वितरित कर अपने नेता के उत्तम स्वास्थ्य और लम्बी उम्र की कामना की। कैंट विधानसभा क्षेत्र की पूर्व पार्टी प्रत्याशी पूजा यादव ने पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों में फल वितरित कर अखिलेश यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसी क्रम में वार्ड नंबर 11 हुकूलगंज के पार्टी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन गरीब लोगों में फल वितरण कर मनाया। वहीं समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने नीचीबाग स्थित डाक घर के सामने माता शीतला मंदिर परिसर में अपने नेता का जन्मदिन ’लोक कल्याण दिवस’ के रूप में मनाया। मंदिर परिसर में पार्टी के झंडे, लाल हरे गुब्बारे की फ्लेक्स, माला फूल के साज सज्जा के साथ व्यापारियों के बीच कार्यकर्ताओं ने केक काटा और मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में मरीजों एवं उनके परिजनों में फल वितरण कर अपने नेता के दीर्घ जीवन की कामना की।

व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने इस दौरान कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 50वें जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर बाबा काशी विश्वनाथ एवं काशी कोतवाल बाबा काल भैरव से हम सब उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करते हैं। आज इस जन्मदिवस को पूरे प्रदेश में ’लोक कल्याण दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि पूरेयूपी में आगामी लोक सभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी विजय प्राप्त करके भाजपा की नफरती राजनीति और उसकी कुनीतियों से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You cannot copy content of this page