Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

गंगा की छटा देख भाव विभोर हुए राज्य पर्यटन मंत्री : टेंट सिटी का भी निरीक्षण किया, पर्यटक विशेषज्ञों की टीम रही मौजूद

Varanasi : विश्व की सबसे प्राचीन नगरी काशी और काशी के इतिहास से इस धरती पर हर व्यक्ति एक बार जरूर रूबरू होना चाहता है। पर्यटन उद्योग को आगे बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभा रहे राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट शनिवार की शाम नमो घाट से काशी के विभिन्न घाटों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान इतिहासकार और विशेषज्ञों की टीम उनके साथ रही विशेषता पूर्वक काशी की जानकारियों से राज्य पर्यटन व रक्षा मंत्री अजय भट्ट को अवगत कराने का कार्य किया गया।

काशी का इतिहास विशेषता पूर्वक जानने के बाद भाव विभोर हुए मंत्री अजय भट्ट कहां काशी वास्तव में धरती का स्वर्ग है। विश्लेषण करता में मुख्य भूमिका निभा रहे विक्रम मेहरोत्रा टूरिस्ट फैसिलिटेटर, डॉ. प्रवीण राणा असिस्टेंट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म बनारस हिंदू विश्वविद्यालय व डॉ. अनिल कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। उसके बाद असिस्टेंट डायरेक्टर इंडिया टूरिज्म मिस्टर अमित गुप्ता के नेतृत्व में टीम पहुंची टेंट सिटी जहां राज्य पर्यटन व रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने टेंट सिटी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। टेंट सिटी में बनारसी चाट का आनंद लिया और टेंट सिटी के द्वारा पर्यटक को मिलने वाली सुविधा को देखा। टेंट सिटी की विशेषताओं के बारे में जानकारी टेंट सिटी मैनेजर आशुतोष शर्मा ने दिया।

You cannot copy content of this page