नहर किनारे युवक का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप : गला रेतकर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Varanasi : रोहनिया इलाके में सोमवार सुबह खुलासपर नहर के किनारे युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गला काटकर हत्या की गई थी। सुबह टहलने निकले लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। इधर शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। डॉग स्क्वायड की टीम जांच घटनास्थल से मनियारीपुर गांव की तरफ लगभग पांच सौ मीटर जाकर रुक गया। पुलिस जहां से आसपास के कई इलाकों में लोगों से पूछताछ कर रही है तक डाग स्क्वायड गया उसके बाद वहीं रुक गया। मौके पर काफी खून गिरा था। उसके शरीर पर अन्य कहीं चोट के निशान नही थे। गर्दन पर गहरा जख्म था। देखने से लग रहा था कि धारदार हथियार से गला रेतने के साथ ही नुकेले हथियार से घोंपा भी गया है। आसपास खून के छींटे नहीं मिले और न ही जमीन पर घसीटे जाने का निशान मिला हैं। शव के पास ही उसके जूते पड़े थे। इनमें एक जूता उसके सिर के पास था। उसके कपड़ों की तलाश में ऐसा कुछ नही मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। आशंका है कि उसकी हत्या कहीं अन्यत्र करने के बाद शव को लाकर नहर के किनारे सूनसान स्थान पर फेंका गया है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह नीले रंग का पैंट और आसमानी छींटदार शर्ट पहने था।

एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना घटना स्थल पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिह से मामले की जानकारी ली। मृतक की उम्र 30 से 32 साल के बीच है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की कुछ टीमें नहर की ओर आनेवाले मार्ग की ओर मकानों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसीपी विदुषी सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।शीघ्र मामले का खुलासा किया जाएगा।