प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने से हड़कंप, सबसे पहले भागे स्टाफ
Varanasi : शहर के भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज में स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही स्टाफ भाग खड़े हुए। पता चलने पर भेलूपुर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। क्लिनिक के अंदर कोई मरीज है या नहीं इसका पता लगाया जा रहा है।
शुक्रवार को दोपहर तकरीबन एक बजे आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। डॉक्टर को दिखाने आये मरीजों में अफरा-तफरी मच गयी। आग लगते ही लोग बाहर की तरफ भागे।