Varanasi : Lockdown में बेरोजगार हुए ऑटो चालक ने लगाई फांसी
Varanasi : फूलपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में रविवार की सुबह आटो चालक श्याम दुलार यादव 45 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने श्याम लाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि श्याम लाल आटो चलाता था।
लॉकडाउन के कारण कई दिनों से बेरोजगार बैठा था। सुबह के वक्त श्याम लाल घर के छत पर गया और लकड़ी के धरन से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गया। कुछ देर बाद जब घर वालों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। श्याम को दो बच्चे हैं।