Crime Varanasi 

संदिग्ध हाल में जलने से हुई थी विवाहिता की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज

Varanasi : मंडुआडीह थाना क्षेत्र में महेशपुर में पति पत्नी के बीच 15 मई को देर रात विवाद हुवा था। पति मनोज प्रजापति ने बताया था कि पत्नी किरन प्रजापति से सीलिंग पंखा लगवाने को लेकर विवाद हुवा था। उसने खुद को आग लगा लिया था। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। लहरतारा चौकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में जलने से मौत की पुष्टि हुई है। मंगलवार को किरन प्रजापति के पिता श्याम देव प्रजापति की तहरीर पर सास सुदामा देवी, ससुर राम हरक प्रजापति, पति मनोज प्रजापति, देवर मिथुन प्रजापति के खिलाफ धारा 302 और 498 ए के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

You cannot copy content of this page