स्वतंत्रदेव सिंह की माता जी का निधन : मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी रहे मौजूद
Varanasi : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता का बुधवार को निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही वह लखनऊ से वाराणसी पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से मिर्जापुर के जमालपुर ओडी स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे। स्वतंत्र देव सिंह की मां रामा देवी पत्नी स्वर्गीय अल्लर सिंह का अंतिम संस्कार काशी के मणिकर्णिका महाश्मशान पर हुआ। इस दौरान स्वतंत्रदेव सिंह समेत सरकार के मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्वतंत्रदेव सिंह की मां रामा देवी का जन्म 1926 में सोनभद्र जनपद के देवरी नई बाजार में हुआ था। रामा देवी को तीन पुत्र दद्दन सिंह, श्रीपति सिंह एवं स्वतंत्र देव सिंह और दो पुत्री भोला देवी एवं सुनीता देवी हैं। होली के दिन अचानक उनकी तबियत खराब हुई और उनका देहांत हो गया। उनके पैतृक आवास से सड़क मार्ग द्वारा उनका शव मणिकर्णिका घाट लाया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र श्रीपत सिंह ने दी।