10000000 पौधे लगाने का लक्ष्य : सृजन सामाजिक विकास न्यास और CRPF ने साझा रूप से पौधरोपण किया, जल संरक्षण की शपथ दिलाई
Varanasi News : सृजन सामाजिक विकास न्यास और 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने साझा तरीके से पर्यावरण विभाग बीएचयू में पौधरोपण किया। सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष और गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड अम्बेसडर अनिल कुमार सिंह की अगुआई और मिशन 10000000 पौधरोपण के तहत पर्यावरण धारणी संस्थान के कैम्पस में 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष के मार्गदर्शन में पौधरोपण हुआ।

मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह सहायक कमांडेंट 95 बटालियन थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के साथ प्रदूषण से मुक्ति पाने के लिए सभी को पौधरोपण करना होगा, तभी ग्लोबल वार्मिगं से बचा जा सकता है।
पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह सभी को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण की शपथ दिलाकर संचालन किया। 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निरीक्षक एसएन राय, प्रवीण सिंह और सन्तोष सिंह ने पूरी टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।