राजनीति का माहौल सुधारेंगे : 2024 के लोकसभा चुनाव में हर सीट से ये पार्टी उतारेगी उम्मीदवार, जानिए और क्या है दावा
Varanasi : अखिल भारतीय परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह कुशवाहा भारतीय दो दिनी दौरे पर रविवार को बनारस पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिल भारतीय परिवार पार्टी देश में चुनाव लड़ेगी।
कहा, मुझे गर्व है कि मैं सबसे पहले भारतीय हूं। देश के 543 लोकसभा सीटों पर हमारी पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। कहा, राजनीति के माहौल को सुधारना है, क्योंकि राजनीतिक पार्टियां वादे बहुत करती हैं। लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं होता है। दावा किया कि राजनीति में रिटायरमेंट की उम्र निर्धारित करना है।

बोले, सांसद और विधायक को जो पेंशन मिलता है उसको भी संशोधन करके एक पेंशन करना मेरी प्राथमिकता होगी। कहा, शिक्षा-चिकित्सा को मुद्दा बना कर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
कहा कि गंदगी ऊपर से पहले साफ की जाती है। हम सबसे पहले लोकसभा चुनाव देश में लड़ेंगे। उसके बाद प्रदेश, नगर निगम, नगर पंचायत के चुनाव और हर छोटा चुनाव लड़ कर देश में राजनेताओं की ओर से फैलाई गई गंदगी साफ करेंगे।