jaunpur में मिली लाश Varanasi के बृजेश की थी : कारोबारियों ने रोड जाम किया, हत्यारों को पकड़ने की मांग
Varanasi : केराकत कोतवाली (जौनपुर) के थानागद्दी के सोहनी गांव में सोमवार को अधजली लाश मिली थी। SHO केराकत लक्षमण पर्वत ने शव की शिनाख्त का प्रयास कराया पर उन्हें सफलता नहीं मिली। मृतक का सिर कूंचा गया था। पहचान करना मुश्किल था। पुलिस ने इस संबंध में पहचान के लिए इश्तिहार दिया था। इश्तिहार देखकर पांडेयपुर निवासी व्यापारी बृजेश सिंह पटेल के परिजन जौनपुर पहुंचे। शव की शिनाख्त की।
परिजन मंगलवार को जौनपुर पोस्टमार्टम हॉउस से पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर रवाना हुए। इधर, बृजेश उर्फ बबलू के मकान के पास वायपर मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में व्यपारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम हो गयी। मौके पर ACP सारनाथ फोर्स के साथ पहुंचे।
मृतक के जीजा मदन लाल पटेल ने बताया कि बृजेश सिंह पटेल क्षेत्र के ही एक राधा मोहन लॉन में मैनेजर थे। 20 मार्च को एक छेकईया का कार्यक्रम था। उसके बाद वो अपने चार पहिया वाहन से निकले थे। वापस नहीं आये। उनकी तलाश की गयी। इश्तिहार देखा गया कि एक लाश मिली है तो परिजन जौनपुर गए। लाश बृजेश की थी।



बृजेश को तीन भाई और तीन बहन हैं। सभी की शादी हो चुकी है। बृजेश को एक लड़का और एक लड़की है। रोड जाम करने वाले व्यापारियों की मांग थी कि पुलिस कमिश्नर मौके पर आएं और घटना के खुलासे के लिए लिखित दें।
गौरतलब है, सोमवार की सुबह पौनी गांव के पूर्व प्रधान लल्लू यादव अपने साथियों के साथ टहलने निकले थे। आनापुर मोड़ के पास सोहनी पौनी मार्ग पर खून से सना रुद्राक्ष देख हतप्रभ रह गए। लोगों ने आगे बढ़कर देखा तो गेहूं के खेत में शव पड़ा था। चेहरा ईंट से कुंचा गया था। जींस का पैंट निकाल कर उसके पेट पर रखकर जलाने की भी कोशिश की गई थी।