Health 

सर्दी में खिल उठेगी चेहरे की रंगत, इन तरीकों से करें अंडे का इस्तेमाल

सर्दियों का मौसम आते ही लोग अंडे खाने पर ज्यादा जोर देते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही अंडे सर्दियों के दिनों में आपकी त्वचा को रंगत दिलाने का काम भी करते हैं। जी हां, अंडे में विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फैटी एसिड होते हैं, जो डैमेज त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनाने के गुण रखता है। आज इस कड़ी में हम आपको अंडे को इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन उपायों की मदद से त्वचा की कई परेशानियों को दूर करते हुए चेहरे को रंगत दी जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में-

अंडा और विटामिन ई कैप्सूल

आपको एक कटोरी में अंडा लेना और सफेद और पीले हिस्से को हटाना है। अब डेढ़ चम्मच चीनी, एक कैप्सूल विटामिन ई और अंडे की सफेद जर्दी को अच्छे से मिलाएं। आप मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं रखें और बाद में पानी से धो लें। आप इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं। इससे कुछ हफ्तों में त्वचा में कसाव नजर आएगी। इसके अलावा एजिंग की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अंडा और शहद

अगर आपकी स्किन भी ड्राय रहती है और कुछ भी करने के बाद यानी मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी ड्रायनेस नहीं जाती तो ये तरीका अपनाएं। इसके लए एक अंडे की सफेदी लें और उसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इसे मिक्स कर लें और चेहरे पर अप्लाई करें। अब 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ये ड्राइ स्किन को मॉइश्चराइज करता है।

अंडा और दही

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए दही और अंडे से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक टी स्पून दही, एक टी स्पून शहद और खीरे का रस मिला लें, अब इसमें अंडे की सफेदी डालकर फेंट लें। इसे चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

अंडा और गाजर

एक अंडा लें और उसमें एक चम्मच घिसी हुई गाजर डालें और एक चम्मच एलोवेरा जैल। इन तीनों चीजों को मिक्स कर के रूई के फाहे से चेहरे और आंखों के आसपास लगाएं। इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

अंडा और चने का आटा

अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो दो अंडे लें (सफेद भाग), आधा चम्मच चने का आटा और एक चम्मच चीनी लें। इन तीनों चीजों को मिक्स कर के पेस्ट बना लें। इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर बालों की ग्रोथ की उल्टी दिशा में हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें।

अंडा और हल्दी

इसके लिए छोटे साइज की कटोरी में एक चम्मच हल्दी लें, अब इसमें अंडे के सफेद हिस्से को मिला लें। चाहें तो आप इसमें संतरे के छिलके का पाउडर भी डाल सकती हैं। अब इसे फेंट लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें। ये नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है।

अंडा और नींबू का रस

आपको एक बाउल में अंडे की सफेद जर्दी अलग करना है। इसमे एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच नारियल तेल को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं। ये मास्क ड्राई स्किन को मॉश्चराइज करने का कम करता है।

You cannot copy content of this page