पेड़ से लटकती मिली अधेड़ की लाश : मायके गई थी पत्नी, लोगों के बताने पर पुलिस को पता चला
Varanasi : बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोइरीपुर मौजा निवासी अधेड़ ने घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गयी। सुबह 10 बजे पशु चराने निकले चरवाहों ने देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, गजराज विश्वकर्मा (50) नशे का आदती था। उसकी पत्नी अपने तीन पुत्रियों और एक पुत्र के साथ मायके गयी हुई है। गुरुवार की रात में किसी समय वह घर से निकला।
घर से थोड़ी दूर लिटोरा के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। घर पर दिव्यांग वृद्ध मां अकेली है। प्रकरण की जानकारी उसकी पत्नी को दी गई है। मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व दो बार वह आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।