Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

नाले में उतराया मिला ट्राली चालक का शव : पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

Varanasi : मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंदवा स्थित कर्दमेश्वर इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार की सुबह अधेड़ व्यक्ति का शव नाले में उतराया मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे मंडुवाडीह थानाप्रभारी राजीव कुमार सिंह ने शव की शिनाख्त करवा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह क्षेत्र के लोगों ने कंदवा नाले में शव उतराया देखा। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मंडुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त 47 वर्षीय मंगल कुमार के रूप में हुई। वह कंदवा का ही निवासी था। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। परिवारवालों से अलग रहकर ट्रॉली चलाकर अपना जीवनयापन करता था। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page