Breaking Crime Varanasi ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

रुपये के विवाद में मजदूर को मार डाला था : हत्यारोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सिर पर ईंट से किया था वार

Varanasi : सामनेघाट में बीते दिनों पैसे के लेन देन के विवाद में ईंट से वार कर रामनगर के रहने वाले शिवकुमार पटेल को एक महिला ने जख्मी कर दिया था। इलाज के दौरान शिवकुमार की दूसरे दिन ही BHU ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी।

जानकी देवी निवासिनी ओरमौरा राबर्ट्सगंज सोनभद्र को मंगलवार को पटेल नगर सामनेघाट से SI रवि निषाद ने गिरफ्तार किया। SHO लंका वेद प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी महिला का चालान कर दिया गया है। शिवकुमार मजदूरी करते थे।

जानकी देवी शिवकुमार की परिचित थी। दोनों साथ में काम करते थे। मजदूरी का बकाया पैसा जानकी के पास था। पैसे की मांग को लेकर दोनों के बीच विवाद होने पर जानकी ने ईंट से शिवकुमार के सिर वार कर दिया। महिला पटेल नगर में पति अमरदेव प्रजापति के साथ रहकर मजदूरी करती थी।

You cannot copy content of this page