Breaking Crime Varanasi ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

तीन साल पहले हुई थी शादी : पत्नी ने की खुदकुशी, पति के बताने पर पहुंची पुलिस, रात में हुआ था विवाद

Varanasi : नई बस्ती लहरतारा में बुधवार की रात पति और पत्नी में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद विवाहिता संगीता (45) ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी।

रवि पांडेय के मकान में किराए पर रहने वाले दिलीप चंद्र भारती उत्तर रेलवे में टेक्नीशियन पद पर तैनात हैं। दिलीप चंद्र भारती ने बताया कि उनकी पहली पत्नी की मौत कुछ साल पहले हो गयी थी। तकरीबन तीन साल पहले कानपुर के रावतपुर निवासिनी संगीता से उन्होंने दूसरी शादी किया था।

पहली पत्नी से तीन पुत्र हैं। सभी पुत्रों की शादी हो चुकी है। दो पुत्र अपने परिवार के साथ अलग और एक पुत्र अभिषेक भारती अपनी पत्नी के साथ उनके साथ रहते हैं। अभिषेक की पत्नी को बच्चा होने वाला है। वह मायके चली गई है।

दिलीप ने बताया कि पास में ही रहने वाले बेटे के घर से रात तकरीबन नौ बजे संगीता के साथ वापस आया। वापस आने के बाद पति-पत्नि में खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया।

दोनों बिना खाना खाए सो गए। गुरुवार की सुबह दिलीप जब जगे तो पास में पत्नी को न पाकर परेशान हो गए। उसे दूसरे कमरे में गए। दिलीप ने बताया कि पास के कमरे में देखा कि संगीता साड़ी के सहारे फंदे से लटक रही थी। पति ने मंडुआडीह पुलिस को जानकारी दी।

पहुंचे SO राजीव कुमार सिंह ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने एविडेंस कलेक्ट किया।पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। SO ने बताया कि विवाहिता के मायके वालों को जानकारी दी गई है।

You cannot copy content of this page