प्रिया की हत्या कर गंगा में फेंक दिया था मोबाइल : गला दबाकर सुलाया था मौत की नींद, हत्यारा प्रेमी और उसका साथी गिरफ्तार
Varanasi : तांतेगांव में छत पर सोई युवती की सुबह लाश मिलने के मामले में चौबेपुर पुलिस ने दो हत्यारोपियों को पकड़ा है। आरोपी पुनवासी साहनी और अंजनी साहनी को बरियासनपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में पुनवासी साहनी ने बताया कि प्रिया साहनी से उसका चार साल से प्रेम संबंध था। आरोपियों ने बताया किया कि उन दोनों ने मिलकर प्रिया की गला दबाकर हत्या की थी।

SO चौबेपुर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पुनवासी ने बताया कि कुछ दिन पहले वह कमाने के लिये मुंबई गया था। प्रिया से बात हुई तो उसे पता चला कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। आरोपी पुनवासी वापस प्रिया से मिलने आया।
वारदात वाली रात पुनवासी प्रिया से मिलने उसके घर जा रहा था, तभी दूसरा आरोपी अंजनी भी पुनावसी का पीछा करते हुए प्रिया के घर पहुंच गया। जब प्रिया और पुनावसी छत पर छिपकर बात कर रहे थे तभी अंजनी भी छत पर पहुंच गया, जिसपर प्रिया घबरा गई और चिल्लाने लगी।
दोनों आरिपयों ने मिलकर प्रिया की गला दबाकर हत्या कर दी। छत के ही रास्ते अपने घर भाग गए। आरोपियों ने मृतिका का मोबाइल गंगा में फेंक दिया था।