Breaking Varanasi ऑन द स्पॉट 

गंगा में डूबने से बुझ गया घर का इकलौता चिराग : पूजा के लिए गंगाजल लाने गया था, 5 घण्टे बाद बरामद हुआ लाश

Varanasi : चौबेपुर इलाके में पूजा के लिए गंगा जल लाने गए लड़के की डूबने से मौत हो गई। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना मुरीदपुर परनापुर घाट पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक चौबे उर्फ रोशन (16) पुत्र जयप्रकाश चौबे गांव के ही एक दोस्त के साथ पूजा के लिए जल लेने गया था। इस दौरान नहाने के दौरान गहरे पानी में पैर फिसलने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की।

करीब 5 घण्टे बाद उसका शव बरामद होते ही कोहराम मच गया। उसके पिता जय प्रकाश चौबे पिछले 6 महीने से बीमार चल रहे हैं। बेटे की मौत सूचना पर वह बेसुध हो गए। माता पुष्पा और बहन नंदनी और नीलू का रो-रो कर बुरा हाल है। वह चौबेपुर स्थित श्री सुभाष इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था।

You cannot copy content of this page