बेटे ने बाप को मार कर फूंक दिया : धुआं उठता देख लोगों ने पुलिस को बताया, दरिंदगी से कत्ल करने वाले आरोपी की तलाश
Big Breaking : Varanasi कमिश्नरेट के गोमती जोन के एक थाना क्षेत्र में ऐसी वारदात सामने आई जिसको सुनने के बाद लोग सहम गए। सो रहे बाप की हत्या कर बेटे ने जला दिया। सुबह धुआं उठता देख लोगों ने इलाकाई पुलिस को बताया। वारदात स्थल पर भीड़ लग गई। कत्ल करने वाले बेटे की तलाश में पुलिस लगी है।
मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गोपलापुर टिकरी कला (बड़ागांव) में राजकुमार सरोज (30) रहता है। राजकुमार की पत्नी शादी के बाद उसे छोड़कर जा चुकी है। बड़ा भाई आशीष परिवार के साथ मुंबई रहता है।
जैसा कि लोगों का कहना है, खेत में बने कमरे में रोज राजकुमार सोता था। शनिवार की रात उसने पिता रामजी सरोज (50) को खेत के कमरे में सोने के लिए भेजा। रामजी सरोज के सोने के बाद देर रात वह पहुंचा।
वारदात स्थल पर जुटी भीड़ में मौजूद लोगों का कहना था कि देर रात वह खेत के कमरे में गया। फावड़े से वारकर बाप को मौत की नींद सुला दिया। बगल में पड़ी लकड़ी, गोहरी (गोइठा) आदि जलावन इकट्ठा कर बाप के शरीर पर रखा और आग लगा दी।
रविवार की सुबह धुआं उठता देख लोगों ने पुलिस को बताया। पुलिस पहुंची। प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि बेटा बाप की हत्या कर फूंकने के बाद भाग गया है। पुलिस राजकुमार की तलाश कर रही है।
Note
This news is being updated continuously.