जोरदार टक्कर होने से वाहन के परखच्चे उड़ गए : एक की मौत, चार घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Varanasi : फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर पुलिस चौकी अंतर्गत एयरपोर्ट के पास पूरा रघुनाथपुर NH- 56 पर बुधवार सुबह टाटा विंगर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विंगर के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतक नाम मुबारक हुसैन (60) था जो लातेहार झारखंड का निवासी था। घटना सुबह लगभग पांच बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, महुआडार लातेहार झारखंड से 13 लोग अजमेर शरीफ जा रहे थे। लगभग 10 से 15 दिन का टूर था।लखनऊ दिल्ली अजमेर सहित फिर वापसी होना था। इसी क्रम में वाराणसी में यह हादसा हो गया। घटना के तत्काल बाद ही स्थानीय पुलिस के द्वारा सभी को बड़ागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के प्रभारी के अनुसार सुबह की घटना थी। इमरजेंसी डॉ के द्वारा इलाज किया गया, एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, वहीं चार लोग घायल हुए हैं, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।