कार पर गिरा जर्जर मकान का छज्जा : कार सवारों सहित छह जख्मी, लोगों की मदद से पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Varanasi : नक्खीघाट में जर्जर मकान का छज्जा कार पर गिर पड़ा। कार सवार चार लोग और कुछ मजदूर जख्मी हो गए। जैतपुरा पुलिस पहुंची।
आसपास के लोगों की मदद से कार सवार घायलों को निकाला गया। सभी को पुलिस ने मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में कार सवार चार लोगों के अलावा दो अन्य मजदूर हैं।
SHO जैतपुरा मथुरा राय ने बताया कि घायलों की स्थिति स्थिर है। मौके पर सामान्य स्थिति है।