सारनाथ थाना क्षेत्र में चोरी : सुबह हुई घर के लोगों को जानकारी, चोरों के हाथ इतने रुपए और गहने लगे
Varanasi : सारनाथ के बेनीपुर में चोरों ने सोमवार की देर रात अलमारी का कुंडी तोड़कर लाखों के गहने और एक लाख रुपये चोरी कर लिया। बेनीपुर में मयंक यादव अपने मामा राजकुमार यादव और मामी सुनीता यादव के साथ मकान बनवा कर रहते हैं। मयंक के माता-पिता की 12 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है।
मयंक यादव के मामा राजकुमार यादव केराकत ब्लॉक में रोजगार सेवक हैं। रात मयंक अपने कमरे में सोए थे। मामा जौनपुर गए थे। सुबह जब मामी की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि अलमारी का लाकर टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा हुआ था।
सामान में सोने के 2 सेट हार, सोने की तीन सिकड़ी, 8 अंगूठी, तीन मंगलसूत्र 1 जोड़ी कान का झुमका, चार कान की बाली, 8 पायल चांदी का, 500 ग्राम चांदी की करधनी, सोने का मांग टीका सहित एक लाख नगद चोर लेकर के फरार हो गए। सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची। फिंगर प्रिंट और डांग स्क्वायर की टिम पहुंची और जांच की।