Varanasi धर्म-कर्म 

प्रमुख तीर्थों के तीर्थ पुरोहितों का होगा जुटान : काशीपुराधिपति को नमन कर महाधिवेशन में सम्मिलित होने जत्था रवाना

Varanasi : काशी तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष पं. मनीष नंदन मिश्र व कार्यवाहक अध्यक्ष पं. कन्हैया त्रिपाठी के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों का दल श्रीकाशी विश्वनाथ को नमन कर सोमवार को मोक्ष घाम गया तीर्थ के लिए रवाना हुआ। जत्थे में काशी सहित कुरुक्षेत्र, हरिद्वार व मथुरा के करीब तीन दर्जन से भी ज्यादा तीर्थ पुरोहित शामिल रहे।

तीर्थ पुरोहितों का यह दल विगत रविवार को काशी पधारा जहां काशी के प्रधान तीर्थ पुरोहित व प्रमुख समाजसेवी पं. कन्हैया त्रिपाठी और पं . मनीष नंदन मिश्र ने आगवानी कर उनका स्वागत किया। जहां से सभी तीर्थ पुरोहितों ने त्रिपाठी के आवास में ठहराव लिया।

कुरुक्षेत्र से आए तीर्थ पुरोहितों का नेतृत्व प्रमुख तीर्थ पुरोहित पं. श्रीप्रकाश मिश्र ने किया। हरिद्वार से आए पुरोहितों का नेतृत्व पं. श्रीकांत वशिष्ठ ने किया। मथुरा से आए दल का नेतृत्व पं संजीव चतुर्वेदी ने किया। काशी से इन तीर्थ पुरोहितों का जत्था सोमवार को काशी तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष पं. मनीष नंदन मिश्र व कार्यवाहक अध्यक्ष पं कन्हैया त्रिपाठी के नेतृत्व में गया धाम के लिए प्रस्थान किया।


ज्ञातव्य है कि आगामी 12 व 13 अप्रैल को गया तीर्थ स्थित श्री विष्णुपद प्रांगण में श्री काशी तीर्थ पुरोहित महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन आहूत किया गया है। महाधिवेशन में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शिरकत करने की संभावना है। इसके अलावा बिहार सरकार के राज्य इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. महेश पाठक चतुर्वेदी के साथ ही समूचे भारतवर्ष के विभिन्न तीर्थ पुरोहितों का समागम होगा। महाधिवेशन में तीर्थ पुरोहितों व तीर्थ के विकास पर चर्चा होगी।

You cannot copy content of this page