Breaking Crime Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

चोरों को पुलिस का नहीं है डर : दिनदहाड़े घर में चोरी कर ली, नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए, खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे

Varanasi : भेलूपुर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना महमूरगंज चौकी से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर हुई है। चोरों ने रेलवे कॉलोनी के एक घर को निशाना बनाया है। चोर इतने शातिर थे है कि उन्होंने दिन में घर के पिछले हिस्से की खिड़की का ग्रिल काटकर करीब पांच लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता परिवार को तब चला, जब वह बाहर से वापस आए। घर की स्थिति को देख घर वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस छानबीन कर वापस लौट गई।

पीड़िता याशनीन के मुताबिक, अलमारी के लाॅकर में 3 सोने की चेन, 3 सोने की अंगूठी, 2 मंगलसूत्र, 3 चांदी की पायल, 3 सोने की बाली, बच्चे के गुल्लक से लगभग 50,000 हज़ार, राशन के लिए रखा 25,000 चोर ले गए। याशनीन बानो कोचिंग डिपो बनारस में टेकनीशियन बोर्ड में कार्यरत हैं। इनके पति धर्मेंद्र आजमगढ़ गए थे। घर में अकेले होने के कारण 2 दिन पहले अपनी बहन के घर पहड़िया गई थीं। पुलिस जांच में जुटी है।

You cannot copy content of this page