थाने से 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने चटकाए इतने ताले : बंद घर से ले गए कैश, गहने, मोबाइल और लैपटॉप, पढ़िए कितने की चोरी हुई, चोरों के साथ क्या-क्या लगा?
Varanasi : लंका थाने से 200 मीटर दूरी पर रहने वाले संजय चतुर्वेदी के बंद मकान में घुसे चोर मेन दरवाजे का ताला तोड़ प्रवेश किए।
दो कमरों का ताला तोडा। अलमारी तोड़कर 800000 के जेवरात, 365000 रुपए, दो मोबाइल और एक लैपटॉप उठा ले गए।
शुक्रवार को लखनऊ से पहुंचे संजय के भतीजे ईशान चतुर्वेदी ने लिखित सूचना दी। पहुंची पुलिस छानबीन कर वापस लौट गई।
घर में घुसे चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ उठा ले गए। संजय कारोबारी हैं। कारोबार के सिलसिले में रविवार को दिल्ली गए थे।
उनके घर का नौकर गोविंद सोमवार की रात घर में मौजूद था। इसके बाद देर रात अपने घर चला गया। मंगलवार को पहुंचा तो भीतर सामान अस्त-व्यस्त देख कर संजय को कॉल किया।
साथ ही फैंटम को सूचना दी। मौके पर फैंटम के जवान घटना के दिन ही आए और मौका मुआयना कर कर चले गए।
शुक्रवार को संजय का भतीजा ईशान लखनऊ से लंका नगवा स्थित घर पहुंचा तो पुलिस को लिखित सूचना दी। संजय मूल रूप से सारनाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पिता लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मुगलसराय के प्रधानाचार्य हैं।
वह लंका नगवा में घर बनवा कर रहते हैं। संजय की पत्नी, बच्चे, भतीजे भाई लखनऊ वाले मकान में रहते हैं। समय-समय पर आते-जाते रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक लंका का कहना है कि जांच की जा रही है।