तीन दिवसीय विज्ञान मेला का आयोजन : प्रतियोगिता आयोजित किया गया, विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया
Varanasi : नेशनल काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से बनारस एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा 17 से 19 मार्च तक सेवापुरी ब्लॉक के डोमैला गांव में बसीकाल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में कई तरह की। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पॉपुलर साइंस लेक्चर सहित विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता भी किया गया। वैज्ञानिक- किसान एवं अध्यापकों- छात्रों के बीच एक संवाद कार्यक्रम भी हुआ। प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं को मेडल तथा सर्टिफिकेट दिया गया।

चिकित्सा विज्ञान संस्थान काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण एवं इसका स्वास्थ पे पड़ने वाले प्रभाव पे चर्चा किया। प्रोफेसर रामानंद तिवारी ने जल और हवा से फैलने वाली बीमारियों पे चर्चा किया। आयुर्वेद के विशेषज्ञ डॉ. अनुराग पांडे ने दिनचर्या एवं खानपान का वैज्ञानिक विश्लेषण किया। अनियमित दिनचर्या से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। डॉ. अशोक मौर्य ने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का ग्रामीण क्षेत्र में उपयोग पे ब्याख्यान दिया। प्रोफेसर एस.के. सिंह ने मृदा स्वास्थ्य एवं जैविक कृषि के विषय में महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ .संतोष कुमार सिंह ने किया। संचालन राजनाथ पांडे ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन शेफाली रॉय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देवेंद्र शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, श्रीकांत तिवारी , वर्षा शुक्ला , पिंकी यादव , रिया सिंह, अरविंद कुमार एवं वेद श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।