#VIRAL_INVESTIGASTION Crime Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

Varanasi में पकड़े गए तीन Fake पुलिसवाले, चौथे अभियुक्त की तलाश, STF वाला बनकर की थी ब्लैकमेलिंग की कोशिश, इस तरह वायरल हुई थी वीडियो क्लिप

Varanasi : STF वाला बनकर मकान की तलाशी लेने के साथ परिवार के लोगों को ब्लैकमेल कर रुपये हड़पने की कोशिश करने के फेर में तीन Fake पुलिसवाले पकड़े गए हैं। एक अभियुक्त की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की स्कूटी मिली है।

ADCP विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि, रविवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस को चोरी की स्कूटी मिली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। कुछ लोगों ने खुद को STF वाला बताकर घर के लोगों को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। लिखित शिकायत मिलने पर FIR लिखी गई थी।

बताया, पुलिस ने दोपहर तकरीबन एक बजे मंडुआडीह रेलवे स्टेशन के सामने से कृष्णा नगर कॉलोनी मोड़ के पास से दीपक श्रीवास्तव निवासी जख्नी (रोहनिया), आशीष कुमार जायसवाल निवासी उसरपुरवा चौराहा (शिवपुर), संजय कुमार निवासी कोइली (रोहनिया) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक श्रीवास्तव के खिलाफ पहले से भी कुछ मुकदमे कायम हैं।

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि, उन लोगों ने महमूरगंज गंगा सागर अपार्टमेंट में किराए पर रहने वाले पवन कुमार खरवार के घर से STF वाला बनकर 10 लाख रुपये वसूलने की कोशिश की थी। खौफ की वजह से परिवार सहित पवन कुमार खरवार मकान छोड़कर चले गए।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में SHO अमित कुमार मिश्रा, दरोगा प्रकाश सिंह, शैलेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल दिलाशाद खान, मनोहर, अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल सुग्रीव कुमार, अरविंद यादव, विनीत कुमार सिंह, शक्तिवेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल रुमिया पटेल शामिल हैं।

रिटायर्ड IPS ने किया था ट्वीट

याद होगा, महमूरगंज से संबंधित वीडियो क्लिप एक रिटायर्ड IPS ने ट्वीट किया था। बताया था कि, 25 मई को नकली STF वाला बनकर महमूरगंज के किसी के घर की तलाशी ली गई। रंगदारी मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मामले की तफ्तीश शुरू की।

अभियुक्तों ने ही बनाई थी वीडियो क्लिप

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि, पकड़े गए अभियुक्तों ने ही वीडियो क्लिप बनाई थी। रुपए न देने पर वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी दी गई थी। पुलिस का दावा है कि फरार चौथे अभियुक्त को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You cannot copy content of this page