Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

परिवारिक कलह से तंग अधेड़ ने लगाई फांसी : परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Varanasi : रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छांव निवासी अरविंद कुमार (55) ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह परिवार वालों ने देखा कि देर तक अरविंद के कमरे का दरवाजा बन्द है। दरवाजा तोड़कर देखा तो उसमें अरविंद फांसी पर लटका मिला। जानकारी के मुताबिक, देर शाम को अरविंद ने पत्नी और बच्चों से झगड़ा किया था। रात को वो खाना खाकर सोया। उसके बाद भोर में एक बार उठा और इधर उधर टहल कर आया। घर के अंदर दरवाजा बंद कर कर पंखे के सहारे लूंगी से फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई तो पुलिस को सूचित किया। कुछ देर के बाद अखरी चौकी की पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि अरविंद कुमार पहले दुबई में रहकर काम करता था। तीन वर्ष पूर्व वह वहां से घर लौट आया और यहीं रहकर खेती, मजदूरी कर रहा था। उसकी सात बेटियां और एक बेटा है। पांच बेटियों की शादी हो चुकी है। रात में वह नशे की हालत में घर पहुंचा तो पत्नी तीजा देवी से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

You cannot copy content of this page