Breaking Crime Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

Varanasi में दर्दनाक अनहोनी : बिजली के खंभे में उतरे करंट से दो सगे भाइयों की मौत, एक को बचाने में दूसरे की भी जान गई, Watch Video Clip

Varanasi News : बिजली के खंबे में उतरे करंट की जद में आने दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। अनहोनी के बाद लोगों की भीड़ लग गई। पता चलने पर इलाकाई पुलिस पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र चौकाघाट पर गुरुवार की दोपहर बाद कॉल आई कि रमाकांत नगर कॉलोनी, पिशाचमोचन अखाड़ा के नजदीक विद्युत पोल में उतरे करंट की जद में दो लोग आ गए हैं।

जानकारी मिलते ही इलाके की विद्युत आपूर्ति काटी गई। पुलिस ने दोनों को शिव प्रसाद गुप्ता हॉस्पिटल पहुंचाया। दोनों भाइयों में से एक गंभीर रूप से झुलस गया था।

बिजली विभाग का कहना था कि उपकेंद्र पर जानकारी मिलते होते ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। स्ट्रीट लाइट पोल को भी एलटी लाइन से डिसकनेक्ट कर दिया गया।

दोनों भाई अनिल साहनी (33) और छोटू साहनी (41) पुत्र स्व. नंदलाल साहनी निवासी बेगूसराय, खगड़िया बिहार के मूल निवासी थे। दोनों हबीबपुरा में किराए का कमरा लेकर रहते थे।

भीड़ को देखते हुए दुर्घटनास्थल पर फोर्स पहुंच गई थी। हादसे के बाद लोग और मृतकों के परिजन जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा देने की मांग को प्रदर्शन करने लगे।

कहा जा रहा है कि दोपहर बाद घर के सामने गली में स्थित बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में अनिल साहनी आ गया। उसे तड़पता देख बड़ा भाई छोटू साहनी ने उसे बचाने पहुंचा। वो भी करंट की जद में आ गया।

लोगों ने कॉल कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। गंभीर रूप से झुलसे दोनों भाइयों की मौत हो चुकी थी। हादसे के गवाह रहे लोग दहल गए। दुर्घटना के बाद परिवार के लोग दहाड़ मार कर रोने लगे।

Watch Video Clip

You cannot copy content of this page