Varanasi उत्तर प्रदेश 

Transfer-posting : गोरखपुर के रहने वाले एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी जल्द लेंगे चार्ज

दिनेश कुमार सिंह का तबादला सहारनपुर में एसपी देहात के पद पर हुआ

Varanasi : चर्चित एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का तबादला आखिरकार हो ही गया। शासनादेश की कॉपी मिलते ही रात कई लोगों को काठ मार गया। दरअसल, बीती रात 39 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। तबादले की लिस्ट में वाराणसी के एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का भी नाम था। तीन साल से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहारनपुर में नयी तैनाती दी गयी है। उनके स्थान पर अपर पुलिस उपायुक्त (नगर) लखनऊ के पद पर तैनात गोरखपुर के रहने वाले विकास चंद्र त्रिपाठी को एसपी सिटी वाराणसी बनाया गया है।

याद होगा, दिनेश कुमार सिंह ने 25 मई 2017 को एसपी सिटी वाराणसी का पदभार ग्रहण किया था। 1993 के पीपीएस ऑफिसर दिनेश कुमार सिंह गाजीपुर जनपद के रहने वाले हैं। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है। बनारस में अपने तीन साल से अधिक के कार्यकाल में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने एसएसपी वाराणसी और जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कई सरहानीय कार्य किये। जनता के बीच बेहतर संवाद के लिए जाने के साथ एसपी सिटी ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लागू किए गए लॉकडाउन में जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित किया था।

You cannot copy content of this page