Tribute : पंचतत्व में विलीन हुए NDRF DIG आलोक कुमार सिंह के पिता सुरेंद्र प्रताप, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
Varanasi : एनडीआरएफ डीआईजी आलोक कुमार सिंह के पिता सुरेंद्र प्रताप सिंह का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 87 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की जानकारी होते ही पूरे एनडीआरएफ दल में शोक की लहर दौड़ गई। निवास स्थान काशी एनक्लेव पर लोगों ने पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। जवानों ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया। सुबह में घर से निकली अंतिम यात्रा काशी के मोक्ष घाट मणिकर्णिका पहुंची। दाह संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में उनके परिवार जन और वाहिनी के जवान मौजूद रहे।

डीआईजी आलोक ने बताया कि उनके पिता ट्रैप शूटिंग के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे। अपने जीवन काल में स्वामी चिन्मयानंद मिशन से जुड़े रहे। देश-विदेश में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में इन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी प्रखर भूमिका निभाई। वे अपने आप को प्रकृति के बहुत निकट पाते थे, उसके संरक्षण के लिए उन्होंने सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के साथ अपनी जायदाद के एक बड़े भूभाग पर वृक्षारोपण किया और लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करते रहे।