पेड़ से लटकती अधेड़ की लाश मिली : आंख से कम दिखाई देता था, सुबह लोगों को जानकारी हुई
Varanasi : सुईचक, बड़ीबारी में 50 वर्षीय अधेड़ विजय मौर्या की लाश घर के नजदीक आम के बगीचे में शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकती मिली। लोगों के बताने पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कुछ लोगों का कहना है कि वह तंगी से परेशान था। विजय कुछ साल तक बाहर रहा। तकरीबन दो-तीन साल से वह अपने गांव लौट कर बेटे के साथ छोटा-मोटा काम करता था। विजय को आंख से कम दिखाई देता था।
पुलिस ने तो कुछ स्पष्ट नहीं बोला है लेकिन कुछ लोग कह रहे हैं कि तंगी से परेशान होकर गुरुवार की देर रात विजय ने घर से कुछ दूर पास के आम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। वह दो भाइयों में छोटा था। शुक्रवार की सुबह लोगों को पता चला।