Breaking Varanasi ऑन द स्पॉट 

तुलसी घाट पर गंगा में डूबे दो छात्र : दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी, तलाश जारी

Varanasi : दोस्तों के साथ गंगा नहाने पहुंचे दो युवक गहराई में डूब गए। दोनों युवक आजमगढ़ के निवासी थे और मैनेजमेंट कालेज में पढ़ रहे थे। सूचना पाकर जल पुलिस और भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ निवासी प्रखर सिंह (22) और अविनाश (21) करीबी दोस्त थे। प्रखर वाराणसी के एक कॉलेज में मैनेजमेंट के तृतीय वर्ष का छात्र था और वाराणसी में रहकर पढ़ाई करता था। उसका दोस्त अविनाश जौनपुर से पॉलिटेक्निक कर रहा था। अविनाश अक्सर अपने दोस्त प्रखर से मिलने बनारस आता रहता था।

वह गुरुवार को भी बनारस आया था और शुक्रवार सुबह आठ बजे दोनों गंगा में नहाने चले गए। मौसम की तेज बारिश के बीच दोनों घाट पर भीग गए तो गंगा में उतर गए। पहले दोनों युवक किनारे पर नहाते रहे फिर अचानक अंदर गहराई की ओर चले गए।

इसी दौरान एक युवक का पैर फिसला और वह डूबने लगा। दूसरा दोस्त उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा और वह भी डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया। आसपास के कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन तब तब दोनों पानी की गहराई में समा गए थे। सूचना पाकर पुलिस को मौके बुलाया और गोताखोरों के जरिए तलाश कराई गई। घंटों मशक्कत के बाद दोनों की तलाश जारी है। वारदात के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन आजमगढ़ से रवाना हो गए।

You cannot copy content of this page