Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट 

रामनगर में अनियंत्रित बोलेरो ने पांच बाइकों को किया क्षतिग्रस्त, तीन घायल

Varanasi News : रामनगर थाना क्षेत्र के पंचवटी मार्ग पर शनिवार को एक अनियंत्रित बोलेरो ने पांच बाइकों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। इस घटना से अफरातफरी मच गई। दुर्घटना पशु चिकित्सालय के पास हुई।

दुर्घटना के बाद लोगों ने बोलेरो के चालक को पकड़कर उसकी पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गये। बताते हैं कि अनियंत्रित बोलेरो जैसे ही बाइकों की ओर बढ़ी लोग बचने के लिए भागने लगे। इसके बाद उसने एक के बाद एक पांच बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान उसकी चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गये।

You cannot copy content of this page