Varanasi में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी : कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोलीं- कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़, पब्लिक से सीधा संवाद पर जोर
Varanasi : रोहनिया के केसरीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर मंगलवार की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची। जिला कार्य त की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद करें। कहा कि इस बार भी हम प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार बनाएंगे।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बूथ की मजबूती और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। पार्टी हमारी माता है, कार्यकर्ता इसकी संतान हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में राजनीतिक प्रस्ताव व बूथ सशक्तिकरण को लेकर जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश प्रभारी सुनील ओझा, महेश श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह गौतम व संजय सोनकर ने किया। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे, पूर्व विधायक माया शंकर पाठक, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, सुरेश सिंह, प्रभात कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह रघुवंशी, अरविंद सिंह पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष विजय राज यादव समेत अन्य जिला कार्यसमिति के सदस्य मौजूद थे।
