Breaking Varanasi उत्तर प्रदेश 

संघ लोक सेवा आयोग : Varanasi CP के दामाद अनुभव ने UPSC में 34वीं रैंक हासिल किया, बेटी दीक्षा भी हैं IAS

Varanasi : संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के दामाद अनुभव सिंह ने UPSC में 34वीं रैंक हासिल किया है। बता दें कि आईपीएस अशोक मुथा जैन की बेटी पहले से ही आईएएस हैं। और अब दामाद अनुभव सिंह भी 34वीं रैंक हासिल करके आईएएस बन गए हैं।

बता दें कि अनुभव सिंह लखनऊ के रहने वाले हैं। UPSC 2022 का परिणाम मंगलवार की दोपहर में घोषित हुआ। जिसमें नोएडा की रहने वाली इशिता किशोर ने टॉप किया है। वहीँ दूसरी तरफ लखनऊ के रहने वाले अनुभव सिंह ने इस परीक्षा में 34वीं रैंक हासिल किया है।

अनुभव मूल रूप से लखनऊ के इंदिरा नगर के रहने वाले हैं। यह अभी तक नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ में पढ़ाते थे। अनुभव की पत्नी दीक्षा जैन (आईएएस) मौजूदा समय में फिरोजाबाद के सीडीओ के पद पर तैनात हैं। दीक्षा जैन की यूपीएससी में 22वीं रैंक थी।

You cannot copy content of this page