Breaking Delhi Exclusive Lucknow Politics Varanasi उत्तर प्रदेश ऑन द स्पॉट पूर्वांचल 

UP Cabinet Ministers List 2022 : CM Yogi का राजतिलक, दो डिप्टी CM, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री, देखें लिस्ट

Uttar Pradesh : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ली। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। मुख्यमंत्री के अलाव 52 मंत्रियों ने शपथ ली है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश की कमान एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के हाथ में आ गई है। लोगों की मौजूदगी में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित 12 प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके अलावा 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। निवर्तमान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई है।

रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी और विजय लक्ष्मी गौतम ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला और राकेश राठौर गुरु ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक और सुरेश राही ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।

अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद और मनोहर लाल मन्नू कोरी ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गोंड और बलदेव सिंह ओलख ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। अरुण कुमार सक्सेना और दयाशंकर मिश्र दयालु ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली है। जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप और दिनेश प्रताप सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली है।

गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति और असीम अरुण ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली है। नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रवींद्र जायसवाल और संदीप सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली है। राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। भूपेंद्र चौधरी, अनिल राजभर, नंद गोपाल नंदी, जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।

बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह और धर्मपाल सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। कैबिनेट मंत्री के रूप में सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही और स्वतंत्र देव सिंह ने शपथ ली है। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

इन लोगों को जगह नहीं मिली

इस बार दिनेश शर्मा, सतीश महाना, रमापति शास्त्री, जय प्रताप सिंह, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टंडन, महेंद्र सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है। इसके अलावा पिछली बार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे उपेंद्र तिवारी, स्वाति सिंह, नीलकंठ तिवारी, सतीश चंद्र द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान को भी जगह नहीं मिली है।

एक नजर में UP मंत्रिमंडल

डिप्टी सीएम- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक।

कैबिनेट मंत्री- सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवींद्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु।

राज्य मंत्री- मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम।

You cannot copy content of this page