Breaking Education Politics Varanasi 

UP College छात्रसंघ चुनाव : सुधीर सिंह अध्यक्ष और प्रतीक उपाध्याय उपाध्यक्ष निर्वाचित, 40.45 फीसदी वोटिंग हुई

Varanasi : उदय प्रताप (स्वायत्तशासी) कॉलेज में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुआ। दोपहर ढलने के साथ ही मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गयी है। अध्यक्ष पद पर सुधीर सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी उत्तम सिंह को मात दी है।

इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए प्रतीक उपाध्याय ने अपने निकटम अभय सिंह को पराजित किया। पुस्तकसलय मंत्री के लिए अभिषेक सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने दिवाकर पांडेय को हराया है।

छात्रसंघ निर्वाचन के तहत मतदान कार्य सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होकर दोपहर 1 बजे तक चला। मतदान पूर्णतया शांतिपूर्ण रहा।

मतदान के लिये 25 बूथ बनाये गये थे। पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 5080 थी, जिसमें से 2055 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान का प्रतिशत 40.45 रहा।

डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज

उधर, डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्याय पद के लिए छह, महामंत्रि पद के लिए छह और पुस्‍तकालय मंत्री के लिए तीन नामंकन पत्र लिए गए।

You cannot copy content of this page