Corona से बचाव के लिए कराया गया वैक्सीनेशन : 600 लोगों को लगा Covid रोधी टीका, BJP के लोगों ने किया सहयोग
Varanasi : सेवा भारती के माध्यम से माघव सेवा प्रकल्प पर भारतीय जनता पार्टी लोहता मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र की अध्यक्षता में तकरीबन 600 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। दक्षिण भाग के सेवा भारती महामंत्री मान राकेश कुमार, प्रचार प्रमुख रोहित, बूथ अध्यक्ष सीताराम, आलोक रविशंकर, महिला मोर्चा की सदस्य सुनीता गुप्ता, मंडल के उपाध्यक्ष आरडी यादव और अमन मौर्य ने इस अवसर पर अपना सहयोग प्रदान किया।
केराकतपुर और चंदापुर के गांववासियों का वैक्सीनेशन कराया गया। प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी दी गई है कि, मंडल अध्यक्ष सुनील मिश्रा द्वारा सुबह से ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ लगकर लोगों का वैक्सीनेशन कराया गया।