बनारस में 2692 लोगों का वैक्सीनेशन : 12 से 14 साल के इतने बच्चों को लगा कॉर्बिवैक्स का टीका, इतने लोगों को पहली बार और इतने लोगों को दूसरी बार लगी सुई
Varanasi : जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि बुधवार को जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर आयोजित 27 सत्रों में 2,692 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 555 लाभार्थियों को प्रथम डोज, 1,842 लाभार्थियों को दूसरी डोज और 295 लोगों को एहतियाती (प्रीकाशनरी) डोज का टीका लगाया गया।

इस क्रम में 12 से 14 वर्ष के 271 बच्चों, 15 से 17 वर्ष के कुल 612 किशोर-किशोरियों को, 18 से 44 वर्ष के 1,178 लाभार्थियों को, 45 से 59 वर्ष के 218 लाभार्थियों और 60 वर्ष से ऊपर के 114 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीएस राय ने बताया कि अभी तक जिले में 59,15,788 कोरोना डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें से 30,97,171 (104.2%) पहली डोज, 24,00,161 (80.8%) दूसरी डोज और 57,807 (98.8℅) प्रीकॉशनरी डोज लगाई गई है। इसके साथ ही अबतक 2,27,210 (88.1%) किशोरों को कोरोना की पहली डोज व 1,33,439 (51.7%) किशोरों को दूसरी डोज लगाई गई है। इसके अलावा अबतक 12 से 14 वर्ष के कुल 1,060 बच्चों को कॉर्बिवैक्स का पहला टीका लगाया गया है।