Lockdown 2.0 : गृह मंत्रालय की गाइडलाइन, Varanasi में पब्लिक प्लेस पर थूकना पड़ेगा भारी

#Varanasi : PM Modi के मंगलवार को देश के नाम संबोधन में घोषित लॉकडाउन की नई अवधि के बाद गृह मंत्रालय ने बुधवार को गाइडलाइन जारी कर दी। इनके मुताबिक यदि आप घर से बाहर किसी भी सार्वजानिक स्थल पर थूकते हैं तो आपको जुर्माना भरना पड़ेगा। आप घर से बाहर सार्वजनिक और कार्यस्थलों पर बिना मुंह कवर किये नहीं जा सकेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में इसका सख्ती से पालन करवाने के लिए नगर निगम ने भी कमर कस ली है। इसलिए अब काशी की जनता सावधान हो जाये। शुक्रवार यानी आज से इस अभियान की शुरुआत नगर निगम प्रशासन ने किया। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर कार्रवाई होगी जिसके तहत पांच सौ रुपये का जुर्माना लगेगा।।जुर्माना की राशि तय कर कार्रवाई के लिए नगर निगम अधिनियम के तहत रसीद भी निर्गत कर दी है। सफाई सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है। अभियान की शुरुआत सफाईकर्मियों से ही होगी। सफाई सुपरवाइजर उन पर नजर रखेंगे। इसके अलावा नगर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।