VARANASI BRIEFS : युवक के corona infected होने की आशंका से सहमे लोग
Varanasi : रामपुर वार्ड में किराये के मकान में रहने वाले युवक के कोरोना संक्रमित होने की चर्चा को लेकर आसपास के लोग सहमें हुए हैं। बुधवार को लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को भी दी। जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार निवासी युवक महमूरगंज स्थित एक प्राइवोट हॉस्पिटल में टेक्नीशियन है। दूसरी ओर यदि युवक कोरोना पाजिटिव पाया जाता है तो यह रामनगर में कोरोना का पहला मरीज होगा।
तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
220 केवी उपकेंद्र हरहुआ पर गुरुवार को 33 केवी मेन बस बार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक दुरुस्त किया जाएगा। जिसके कारण 33 केवी उपकेंद्र हरहुआ, 33 केवी उपकेंद्र आयर और 33 केवी उपकेंद्र कुड़ी से जुड़े क्षेत्रो में तीन घण्टे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी एसडीओ हरहुआ ट्रांसमिशन वी.के सिंह ने दी है।
चोरों ने पार किया सरिया
चोलापुर के बनियापुर में चोरों ने दरवाजे के सामने से 20 कुंतल सरिया मंगलवार की देर रात पार कर दिया। चोरी की जानकारी बुधवार को सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार पिंडरा को ज्ञापन सौंपा। आरोप था, कोरोना महामारी में हमारे क्षेत्र के सांसद व विधायक लापता हैं। पिंडरा व मछली शहर क्षेत्र के मजबूर मजदूर साथी मुंबई, गुजरात और दिल्ली जैसे अन्य प्रांतों से पैदल-साइकिल से चल कर भूखे-प्यासे समस्याओं को झेलते हुए अपने घर पहुंचे। केंद्र व राज्य सरकार ने मजदूरों की सहायता नहीं किया। न तो हमारे क्षेत्र के सांसद व विधायक सहायता के लिए दिखे। आरोप लगाया, भाजपा सरकार मजदूर विरोधी है। पिंडरा क्षेत्र के देवजी गांव में गौशाला बना है जिसमें लगभग 200 पशु हैं। न तो चारा की व्यवस्था है न ठीक से रहने की व्यवस्था। दर्जनों गाय भूख प्यास से तड़प कर दम तोड़ दीं। क्षेत्र के विधायक और सांसद लापता हैं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू, राम संतोष कुमार मेघवंशी, रविंद्र कुमार, गोपाल राम, सुरेंद्र राजभर, दीना सिंह आदि लोग ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल हैं।
मामूली विवाद में झगड़ा
बड़ागांव थाना क्षेत्र के चक्का गांव निवासिनी जभगवानी देवी अपने दो पुत्रियां अनीता व अंकिता तथा पुत्र मोंटी के साथ मिलकर रास्ते में गिरी नीम के पेड़ की डाल काट कर हटा रहे थे। विरोध करते हुए राजू राजभर तथा उसके परिवार के चार अन्य सदस्य महिला तथा उसके बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिये। घायल महिला ने पड़ोस के पांत लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिमागी रूप से परेशान युवक ने की खुदकुशी
जंसा थाना क्षेत्र के चौखण्डी गांव में बीती रात 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ कन्हैया पुत्र त्रिभुवन पांडेपुर भुल्लन की पिछले पांच साल से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। दो महीना पहले उसने अपने घर रखे गैस सिलेंडर में आग लगा दिया था। मंगलवार की रात फांसी लगाकर उसने जान दे दी। मृतक की शादी दो साल पहले खालिसपुर (फूलपुर) में हुई थी। पत्नी चार महीना पहले मायके (चौखंडी) चली गई थी।
जानलेवा हमले के मामले में सात पर एफआईआर
बड़ागांव थाना क्षेत्र के लखंसीपुर गांव निवासी अवधेश चौहान को पड़ोस के मनीष, संदीप, विजय बहादुर, विपिन, विपुल, सौरभ एवं बृजभूषण ने लामबंद होकर लाठी-डंडे कुदाल से पीटकर घायल कर दिया। घायल की पत्नी अमृता देवी ने सभी लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। गंभीर रूप से घायल का इलाज क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। उसकी हालत नाजूक बताई जा रही है। घायल की पत्नी ने गांव के ही सात लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।