Varanasi : बढ़ती आपराधिक घटनाओं से कारोबारी खफा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, बोले सुस्त है इलाकाई पुलिस
Varanasi : बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में बुधवार को दोपहर जंसा बाजार में कारोबारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कहा, जंसा थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही अपराधिक घटनाओं का इलाकाई पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। कारोबारियों को संबोधित करते हुए वाराणसी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नन्हें जायसवाल ने कहा कि पुलिस की सुस्ती से अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

कहा, पुलिस जल्द से जल्द पूर्व में हुए आपराधिक वारदातों का खुलासा नहीं करती है तो व्यापारी वर्ग व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। स्थानीय पुलिस के खिलाफ अधिकारियों को अवगत कराने के साथ मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाई जाएगी।

विरोध की जानकारी मिलते ही सीओ सदर डॉ. राकेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द पूर्व में हुई घटनाओं का खुलासा किया किया जाएगा। किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होगा। प्रदर्शन करने वालों में जंसा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह, प्रमोद अग्रहरी, संतोष, जीतेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह पटेल, आशीष सिंह, राजू सिंह, संतोष मिश्रा, मोनू सिंह, अनुज शर्मा, विनोद मौर्य, गुलाब सिंह, नीरज सिंह, डॉक्टर सर्वेश सिंह, अकबर खान सहित कई कारोबारी मौजूद थें।